India's Fastest Growing Youtuber
SOURAV JOSHI VLOGS
दोस्तों, अगर आप यूट्यूब वीडियोस देखते है, तो आपने Vlogs के बारे में जरूर सुना होगा। और आपको Vlogs देखना पसंद भी होगा। तो आज हम जिस Youtuber/Vlogger के बारे में बात करने वाले है, उनका यूट्यूब चैनल इंडिया का सबसे फास्टेस्ट ग्रोइंग यूट्यूब चैनल है। जी हाँ, हम बात कर रहे है सौरव जोशी व्लॉगस के बारे में।
तो चलिए जानते है सौरव जोशी कौन है?, क्या करते है?, कितना कमाते है?, उनकी कुल संपत्ति कितनी है?, यूट्यूब कैसे स्टार्ट किया?, आदि से रिलेटेड सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल सौरव जोशी बायोग्राफी इन हिंदी में बताएँगे।
सौरव जोशी की Net Worth
सौरव जोशी के यूट्यूब चैनल को देखकर कहा जा सकता है कि उनकी यूट्यूब से अब तक की कुल कमाई करीब ₹5 करोड़ है। सौरव जोशी यूट्यूब से हर महीने ₹15 से ₹20 लाख रुपए कमाते हैं। सौरव जोशी की कुल संपत्ति के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है।
सौरव जोशी: कार और बाइक कलेक्शन
सौरव जोशी ने हाल ही में एक नयी कार खरीदी है, जो की है टोयोटा कंपनी की Toyota Innova Crysta. जिसकी इंडिया में क़ीमत लगभग ₹23.02 लाख रुपए है। अगर बात करें इनकी बाइक कलेक्शन की तो फ़िलहाल इनके पास दो बाइक है, 1. Hero HF Delux (क़ीमत: ₹65,000) और 2. KTM Duke 200 (क़ीमत: ₹2,06,000).
सौरव जोशी: YouTube/Vlogging Journey
सौरव जोशी ड्रॉइंग करना बचपन से ही पसंद करते थे। जिसकी वजह से इन्होने 12 वीं पास करने के बाद इन्होने ड्रॉइंग में ही कुछ बड़ा करने की सोची और वह ख़ुदसे ही प्रेक्टिस करने लगे। लेकिन ड्रॉइंग में लगातार मेहनत करने के बावजूद भी इन्हें कोई सफ़लता नहीं मिली। और इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर अपना हुनर दिखाना चाहा। सौरव को यूट्यूब पर अपनी ड्रॉइंग का हुनर दिखाने का आईडिया उनके छोटे भाई साहिल जोशी ने दिया था।
इसके बाद सौरव ने अपने ड्रॉइंग आर्ट का चैनल शुरू किया जिसका नाम Sourav Joshi Arts है। शुरुआत में तो सौरव जोशी को कुछ अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन 150 से 200 वीडियोस अपलोड करने के बाद इनके वीडियोस पर अच्छे खासे व्यूज आने लगे और फेमस होने लगे। जिससे ये अच्छी खासी कमाई करने लगे और अपने परिवार को भी फाइनेंसियल सपोर्ट करने लगे। लेकिन दोस्तों सफलता तो अभी सौरव जोशी का इंतज़ार कर रही थी।
19 फ़रवरी, 2019 यह सौरव जोशी के लिए वो दिन था जब उनकी लाइफ पूरी तरह बदलने वाली थी। क्योंकि उसी दिन सौरव ने अपना दूसरा यूट्यूब चैनल Sourav Joshi Vlogs शुरू किया था। उनका पहला वीडियो 20 फ़रवरी, 2019 को अपलोड किया था, जिसका टाइटल था, “How I draw MS Dhoni“. इसके बाद उन्होंने कईं वीडियोस अपलोड किये लेकिन अभी तक उनके वीडियोस पे व्यूज नहीं आते थे।
जब कोरोना वायरस इंडिया में फैला और लॉकडाउन लगा तो लोग कहीं बहार निकल नहीं सकते थे और आ जा नहीं सकते थे। तब सौरव के दिमाग़ में Daily Lifestyle Vlogs बनाने का आईडिया आया और इन्होने चैलेंज लिया की वो अपनी चैनल पर 365 दिन में 365 वीडियोस अपलोड करेंगे। उन्होंने जब शुरू किया तो उन्हें भी नहीं पता था की उनका चैनल इतनी उचाईयां छू लेगा, आज Sourav Joshi Vlogs के 5.84 मिलियन (58 लाख) सब्सक्राइबर है। और उनके सभी वीडियोस पे 30 से 35 लाख व्यूज आते है। और Sourav joshi Arts के 1.75 मिलियन (17 लाख) सब्सक्राइबर है। और आज भी सौरव रोज एक Daily Vlog डालते है।
और भी ऐसी जानकारी के लिये आप हमारे YouTube channel को Subscribe करे 👉 DS INSPIRATIONS
और Motivational Post के लिये हमारे Instagram page को follow करे 👉 @success_tips12